Homeबोकारोप्रधानाध्यापक पर आरोप : छात्रों से कराया गया गेट निर्माण कार्य

प्रधानाध्यापक पर आरोप : छात्रों से कराया गया गेट निर्माण कार्य

प्रधानाध्यापक पर आरोप : छात्रों से कराया गया गेट निर्माण कार्य
गोमिया
गोमिया प्रखंड के साडम पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बंगला साडम में 15वें वित्त से विद्यालय का मुख्य गेट निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर गंभीर आरोप सामने आया है। कांग्रेस पार्टी बोकारो के महासचिव राम किशुन रविदास ने अपर समाहर्ता और जिला शिक्षा अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार एवं योजना लाभुक समिति के अध्यक्ष की मिलीभगत से मजदूरों की जगह विद्यालय के छात्र-छात्राओं से मजदूरी कार्य करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसका सबूत वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो में मौजूद है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि गेट निर्माण कार्य के दौरान छात्रों को ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के नीचे काम करने के लिए लगाया गया, जो बेहद खतरनाक और जोखिम भरा था। यदि कोई हादसा होता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती।
महासचिव ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक निजी फायदे के लिए सरकारी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने अपर समाहर्ता और जिला शिक्षा अधीक्षक से इस मामले की जांच कर दोषी प्रधानाध्यापक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने कहा स्कूल के गेट निर्माण में उसकी कोई भूमिका नहीं है। छात्र कैसे काम करने में लगे उन्हें जानकारी नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!