Homeबोकारोफुसरो: आरएसएस ने की गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

फुसरो: आरएसएस ने की गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

फुसरो: आरएसएस ने की गुरु दक्षिणा कार्यक्रम

Bermo: फुसरो के शास्त्री नगर स्थित उषा पॉलीक्लिनिक में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धमेंद्र कुमार ने भगवा ध्वज पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया. तत्पश्चात पूजन व ध्वजा प्रणाम किया गया. इस दौरान लोगों ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लेकर गुरु मंत्र लिया. संघ के फुसरो नगर कार्यवाह मंचु सिंह ने कहा कि गुरु के बगैर मानव का जीवन अधूरा है. गुरु के बगैर ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है.
डॉ उषा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. कहा कि जीवन में गुरु का महत्व बहुत ही अहम है. मौके पर दिनेश सिंह, जितेंद्र वर्मा, आकाश चक्रवर्ती, राजेश मिश्रा, सुशील अग्रवाल, रंजन कुमार सिंह, रंजीत कुमार, लालमोहन ठाकुर आदि लोग मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!