Homeबोकारोफुसरो में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच...

फुसरो में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

फुसरो में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

बेरमो/डेस्क
फुसरो और अमलो हॉल्ट के बीच ढोरी पांच नंबर के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. शव क्षत-विक्षत स्थिति में पाया गया, जो बनारसी होटल के पीछे पोल संख्या 30/5-6 के पास पड़ा हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही बेरमो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस ने आरपीएफ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी है. मृतक के पास से उसकी पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सटीक जानकारी मिल सकेगी.

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह दुर्घटना है, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुआ है. मौके पर यंग ब्लड के केंद्रीय अध्यक्ष जावेद खान समेत विवेक चौरसिया, आशुतोष कुमार, मिथिलेश कुमार और दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!