बाइक सवार अपराधियों ने महिला स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों से 26 हजार रुपये लुटे
Gomia: गोमिया के आईईएल एसबीआई बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रही महिला समूह के सदस्य से बाइक सवार अपराधियों ने झपटा मारकर 26 हज़ार रुपये लेकर फरार हो हो गए. घटना आईइएल थाना क्षेत्र के रविवार बाजार टांड में हुई. इस संबंध में गणेश आजीविका सखी मंडल की अध्यक्ष मीणा कुमारी ने बताया कि वह अपनी सचिव सुमित्रा देवी और कोषाध्यक्ष लक्ष्मी देवी के साथ एसबीआई गोमिया शाखा से पैसे निकालकर अपने घर नावाडाड़ी गांव लौट रही थी. जब वे बाजार टांड़ पहुंची तो तेज रफ्तार से मोटर साइकिल पर सवार दो अपराधियों उनने पास पहुंचे थैला झपटा मारकर भाग गए. थैली में 26 हजार रुपये के अलावा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक और महिला समूह का मुहर था. थाना प्रभारी प्रफुल महतो ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर जा रही है. इसके साथ ही अपराधियों के पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकाली जा रही है ताकि जल्द उसे पकड़ा जा सके. चौक चौराहों पर पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है.
