Homeबोकारोबाइक सवार सड़क पर गिरे पेड़ से टकराया, घायल

बाइक सवार सड़क पर गिरे पेड़ से टकराया, घायल

बाइक सवार सड़क पर गिरे पेड़ से टकराया, घायल

Gomia: गोमिया के स्वांग डीएवी स्कूल के समीप शनिवार की रात लगभग पौने दस बजे एक मोटरसाइकिल सवार युवक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का नाम मो जाबिर है, जो बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के राजा बाजार का निवासी है. आसपास के लोगों ने अविलंब 108 वाहन को बुलाया और घायल युवक को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, मो जाबिर पल्सर बाइक से एक अन्य युवक के साथ गोमिया से बोकारो थर्मल वापस अपने घर लौट रहा था. स्वांग जूनियर डीएवी स्कूल के समीप सड़क पर गिरे एक पेड़ से बाइक टकरा गई, जिससे जाबिर गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते हीं गोमिया पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और आवश्यक छानबीन की.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!