Homeबोकारोबिजली विभाग के लापरवाही के कारण गाय की मौत, किसान बचा

बिजली विभाग के लापरवाही के कारण गाय की मौत, किसान बचा

बिजली विभाग के लापरवाही के कारण गाय की मौत, किसान बचा
Nawadih: नावाडीह प्रखंड के उपरघाट क्षेत्र के हरलाडीह गांव में शनिवार सुबह बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक किसान की गाय की मौत हो गई, जबकि किसान मोहन शर्मा बाल-बाल बच गए. बता दें कि शुक्रवार दोपहर को हरलाडीह उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप एलटी लाइन का तार टूट कर गिर गया था. स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद, तार को न तो साइड किया गया और न ही जोड़ा गया.

शनिवार सुबह, जब मोहन शर्मा अपनी गाय को चराने ले जा रहे थे, तो एक बाइक के आने के कारण गाय सड़क किनारे हो गई और टूटे हुए तार की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई. किसान किसी तरह से इस हादसे में बच गए.

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मुखिया विजय कुमार रवि ने बिजली लाइन बंद करवाई. मुआवजे की मांग को लेकर किसान और उनके परिवार ने चार घंटे तक बिजली विभाग के अधिकारियों और पशु चिकित्सक का इंतजार किया, लेकिन पशु चिकित्सक के अलावा बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा.

घटना के समय मौके पर वार्ड सदस्य बलराम साव, मुमताज खान, नसीम खान, जुमन खान, सहदेव साव आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!