Homeबोकारोबीडीओ ने अर्धविक्षिप्त महिला को माहेर संस्था में सुरक्षित शिफ्ट किया गया

बीडीओ ने अर्धविक्षिप्त महिला को माहेर संस्था में सुरक्षित शिफ्ट किया गया

बीडीओ ने अर्धविक्षिप्त महिला को माहेर संस्था में सुरक्षित शिफ्ट किया गया
गोमिया
भीषण ठंड को देखते हुए मानवीय पहल के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने माहेर संस्था गोमिया में शुक्रवार शाम मंदिर परिसर में रह रही एक अर्धविक्षिप्त महिला को सुरक्षित माहेर आश्रय गृह में शिफ्ट कराया।
जानकारी के अनुसार, बीडीओ श्री महतो स्वयं मंदिर परिसर पहुंचे और महिला की स्थिति का जायजा लिया। महिला की दयनीय हालत को देखते हुए उन्होंने तत्काल माहेर संस्था में शिफ्ट कराया। माहेर गोमिया की टीम महिला को माहेर ले आई, जहां उसे साफ-सुथरा कर भोजन एवं आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराई गई।
माहेर संस्था के राजेश कुजूर ने बताया कि महिला पर अगले दो दिनों तक निगरानी रखी जाएगी और इसके बाद उनके इलाज के लिए रिनपास, कांके (रांची) भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संस्था की ओर से यह भी बताया गया कि ठंड के मौसम में खुले में रहना महिला के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जोखिम भरा था।
इस मानवीय कार्य में माहेर की ओर से तैयबा खातून, शिवरानी मिंज एवं रानी बेसरा उपस्थित रहीं और उन्होंने महिला को सुरक्षित माहेर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि “भीषण ठंड के बीच किसी भी असहाय व्यक्ति को खुले में रहना उचित नहीं है। प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं का दायित्व है कि ऐसे जरूरतमंदों को समय पर सुरक्षित स्थान और उपचार उपलब्ध कराया जाए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं माहेर संस्था की इस संवेदनशील पहल की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!