Homeबोकारोबेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने में दें योगदान: पूजा महतो

बेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने में दें योगदान: पूजा महतो

बेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने में दें योगदान: पूजा महतो
जेएलकेएम महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
बेरमो: झारखंड लेबर किसान महासभा (जेएलकेएम) के महिला मोर्चा द्वारा फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के मकोली मोड़ स्थित नटखट मैरिज हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गोमिया विधानसभा से जेएलकेएम की प्रत्याशी रह चुकीं एवं महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष पूजा महतो ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि यदि बच्चियों को अच्छी शिक्षा मिलेगी, तो वे अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगी और किसी भी तरह के संघर्ष से बच सकेंगी।
महिला मोर्चा की महासचिव उषा महतो और फिटनेस कोच रजनी कुमारी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
संगठन की सचिव लकी कुमारी, कांति कुमारी, सह-सचिव खुशबू कुमारी, एवं उपाध्यक्ष उषा कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं इंजीनियर, डॉक्टर, पायलट बनकर देश की सेवा कर रही हैं। महिलाओं के उत्थान से ही राज्य और देश का विकास संभव है।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रकार के गेम्स का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला दिवस समारोह में सैकड़ों महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!