Homeबोकारोबेरमो: आंगनबाड़ी भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

बेरमो: आंगनबाड़ी भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

बेरमो: आंगनबाड़ी भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध

Kathara: बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के मांझी टोला में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 212 के निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है. रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में हो रही गंभीर अनियमितताओं और कार्य पूरा किए बिना ही संवेदक द्वारा सामग्री ले जाने का विरोध किया. ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में उनके बच्चों की पढ़ाई होगी, इसलिए निर्माण की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए.

ग्रामीणों का कहना है कि यदि आंगनबाड़ी केंद्र में कोई भी समस्या उत्पन्न होती है, तो सबसे पहले उनके बच्चे ही प्रभावित होंगे, जो कि बहुत छोटे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार ने भवन निर्माण के लिए फंड आवंटित किया है, तो गुणवत्ता में कमी क्यों हो रही है.

जब संवेदक ने ग्रामीणों को पुलिस की धमकी दी, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बेरमो विधायक के प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसिस उर्फ बबलू को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और वस्तु स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि संवेदक ने आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में अनियमितता बरती है, जिसकी सूचना बेरमो विधायक और बोकारो के उपायुक्त को दी जाएगी और भवन की गुणवत्ता की जांच की मांग की जाएगी.

वहीं, संवेदक के मुंशी ने आरोप लगाया कि स्थानीय युवकों ने उसके साथ हाथापाई की. इस मामले की शिकायत पर बोकारो थर्मल पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका निशा कच्छप ने भी निर्माण कार्य को संतोषजनक नहीं बताया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!