Homeबोकारोबेरमो: आउट सोर्सिंग कंपनी के खिलाफ मजदूरों का चक्का जाम आंदोलन, आश्वासन...

बेरमो: आउट सोर्सिंग कंपनी के खिलाफ मजदूरों का चक्का जाम आंदोलन, आश्वासन के बाद स्थगित

बेरमो: आउट सोर्सिंग कंपनी के खिलाफ मजदूरों का चक्का जाम आंदोलन, आश्वासन के बाद स्थगित
कथारा
कथारा क्षेत्र के जारंगडीह खुली खदान में आउट सोर्सिंग कंपनी में कार्यरत 136 मजदूरों को बिना किसी कारण के हटा दिए जाने के विरोध में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के नेतृत्व में मजदूरों ने खुली खदान का गेट जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के रिजनल सचिव एवं बेरमो विधायक प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसिस उर्फ बबलू के नेतृत्व में खदान का गेट जाम कर आउटसोर्सिंग कंपनी एनईपीएल तथा सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई. प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि निष्कासित मजदूरों को तुरंत कार्य पर रखा जाए अन्यथा आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी. यूनियन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कंपनी तुगलकी फरमान जारी कर मजदूरों को हटाया है. इसे बर्दास्त नहीं किया जायेग.

प्रदर्शन के दौरान यह भी नेताओं ने यह भी बताया गया कि सीसीएल कथारा महाप्रबंधक ने सीसीएल के मजदूरों के स्थानांतरण न करने की सहमति जताई थी, लेकिन इसके बावजूद भी स्थानांतरित किया गया है. प्रबंधन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सीसीएल प्रबंधन की हठधर्मिता को बर्दास्त नहीं करेंगे. इसके अलावा जारंगडीह अस्पताल में नर्स की अनुपस्थिति को भी मुद्दा बनाया गया और अविलंब नर्स बहाल करने की मांग की गई. यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़े स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की चेतावनी दी गई.

प्रबंधन के आश्वासन के स्थगित

गेट जाम आंदोलन के बाद कथारा महाप्रबंधक संजय कुमार प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ कार्यालय में वार्ता की. वार्ता में 136 मजदूरो को पुनः आउट सोर्सिंग कंपनी में रखने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि कंपनी में जरूरत से ज्यादा मजदूर हैं उसमें कुछ कटौती की जायेगी. आगे अन्य मांगों जिनमें मजदूरों के स्थानांतरण की बात थी उस रोक दी जाएगी. जारंगडीह अस्पताल में नर्स का घोर अभाव है उस मामले पर अश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर नर्स को जारंगडीह अस्पताल में पदस्थापित कर दिया जायेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!