बेरमो: एक लड़की के प्यार में दो भाई, एक की गई जान दूसरा गया जेल
कथारा/तेनुघाट
एक लड़की के दो भाइयों से संबंध था. एक भाई को दूसरे भाई के बारे में जानकारी हुई तो वह आग बबूला हो गया और भाई की हत्या कर दी. मामला बोकारो जिला के कथारा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरकी गांव की है. इस मामले में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में तेनुघाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बताया कि झिरकी रविदास टोला के मनीष कुमार दास (26) को उसके ममेरा भाई ने घर में चाकू से मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को कथारा अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
मनीष के पिता युगेश्वर रविदास के बयान पर गोमिया (कथारा ओपी) में मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक बोकारो ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की. गुप्त सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बिनोद रविदास (27) को हिरासत में लिया गया.
बिनोद गोमिया थाना क्षेत्र का होसिर गांव का निवासी है. विनोद ने स्वीकार किया कि वह रामगढ़ की एक लड़की से प्रेम संबंध में था और उसकी शादी तय हो गई थी. लेकिन जब लड़की ने इधर बात करना बंद कर दिया और उसने मनीष के साथ उसके कॉल डिटेल्स देखा, तो उसने गुस्से में मनीष को मारने की योजना बनाई. वह गोमिया से चाकू खरीदा और मनीष को मारने के लिए अपनी मां के साथ उसके घर गया. उसने फोन से मनीष की जानकारी ली. जानकारी लेने के बाद वह वहाँ पहुंचा और उस लकड़ी के बारे में पूछताछ करने लगा. इसके बाद वह चाकू और टकुआ से उसकी हत्या कर दी. वह वहां से भाग गया, लेकिन कुछ ही देर में वह पकड़ा गया जहां पुलिस के सख्ती से पूछताछ में सब कुछ उगल दिया.
पूछताछ और निशानदेही पर, हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामग्रियाँ बरामद की गईं. जप्त सामग्री में खून लगे जिन्स, टी-शर्ट, गमछा, चाकू और मोटरसाइकिल शामिल हैं.
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी: पुलिस निरीक्षक महेश प्र. सिंह, ओपी प्रभारी कथारा राजेश प्रजापति, पु. अ. नि. प्रफुल्ल कु. महतो, शशि शेखर, अजीत कुमार, नित्यानंद भोक्ता, रवि चौरसिया, और कृष्णा नंद पाठक शामिल थे.
