Homeबोकारोबेरमो: एमडीओ मॉडल और रेवेन्यू शेयरिंग स्वीकार नहीं: आरपी सिंह

बेरमो: एमडीओ मॉडल और रेवेन्यू शेयरिंग स्वीकार नहीं: आरपी सिंह

बेरमो: एमडीओ मॉडल और रेवेन्यू शेयरिंग स्वीकार नहीं: आरपी सिंह

Kathara: कथारा स्टाफ क्लब में एनसीओईए (सीटू) की क्षेत्रीय कमेटी की जीबी बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में एनसीओईए (सीटू) के महामंत्री और जेबीसीसीआई टेक्निकल सब कमिटी के सदस्य कामरेड आरपी सिंह ने हिस्सा लिया. उन्होंने एमडीओ (माइन डेवलपमेंट ऑपरेटर) मॉडल और रेवेन्यू शेयरिंग को लेकर सरकार की नीतियों पर कड़ा विरोध जताया.

आरपी सिंह ने कहा कि एमडीओ मॉडल और रेवेन्यू शेयरिंग को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे कोयला उद्योग निजी मालिकों के हाथों में चला जाएगा, जिससे कोयला मजदूरों और देश को बड़ा नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि सीटू लगातार इस मुद्दे पर मजदूरों के बीच जाकर जन जागरूकता अभियान चला रही है और हर पीट में जीबी बैठकें आयोजित कर रही है.

बैठक में यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार की नीतियां कोयला उद्योग को बर्बाद करने पर तुली हुई हैं और यह एमडीओ मॉडल एवं रेवेन्यू शेयरिंग उसी का हिस्सा हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार इस मॉडल को लागू करती है, तो सीटू इसके खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी.


अन्य वक्ताओं ने भी एमडीओ मॉडल और रेवेन्यू शेयरिंग के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया और कोयला मजदूरों को एकजुट होकर इसका विरोध करने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया. बैठक में बड़ी संख्या में मजदूर और विस्थापित उपस्थित थे, जो इस संघर्ष में शामिल होने का संकल्प लिया. बैठक की अध्यक्षता एरिया कमेटी के अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने की जबकि संचालन एरिया उपाध्यक्ष निजाम अंसारी ने किया.
बैठक को केंद्रीय उपाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, केंद्रीय सचिव विजय भोय, मो. कयामुद्दीन, मो. नबी हुसैन, राकेश कुमार, गौतम राम, मो. तसलीम समेत क्षेत्रीय कमेटी के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!