बेरमो एसडीएम ने पंच मंदिर पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, प्रशासन पूरी तरह चौकस
अनंत/बेरमो
बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित सिक्स यूनिट में पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल एवं प्रतिमा का उद्घाटन गुरुवार को बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ ने स्थानीय थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ किया. एसडीएम ने पूजा पंडाल में की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और आवश्यक निर्देश भी दिए.
इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि पूजा के दौरान कमिटी और सभी वोलेंटियरों को पूरी सतर्कता बरतनी होगी. प्रशासन पूरी तरह से विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए तैयार है. विशेष रूप से विसर्जन के दौरान गहरे पानी में केवल तैरने का अनुभव रखने वाले लोगों को ही उतारने की सलाह दी गई है.
इस अवसर पर योगेंद्र गिरी, जानकी महतो, भुनेश्वर साव, जोधन नायक, खिरोधर महतो, रंगनाथ चौबे, पीसी मेहता, सअनि पंकज भारद्वाज, मनोज मंडल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.
