बेरमो: केबी कॉलेज में नूतन छात्र अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन
Kathara: के बी कॉलेज, बेरमो में नूतन छात्र अभिनंदन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जंतु शास्त्र सभागार में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया.
प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने सेमेस्टर छह के विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने नव नामांकित छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन के महत्व पर बल देते हुए नियमित उपस्थिति और अनुशासन का पालन करने की नसीहत दी.
जंतु शास्त्र विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष, डा. अरुण कुमार रॉय महतो ने विद्यार्थियों को उनके आगे के सफलतम सफर के लिए उपयोगी टिप्स दिए और उनके सुखद भविष्य की कामना की. उन्होंने जंतु शास्त्र विज्ञान की वर्तमान उपयोगिता और महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला.
इस अवसर पर पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें रमेशा फातिमा, सपना कुमारी, ईस्टर अंजली, प्रज्ञा कुमारी, रिभा कुमारी, और रिचा कुमारी को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.
समारोह का मंच संचालन विभागाध्यक्ष डा. अरुण कुमार रॉय महतो ने किया। इस अवसर पर डा. साजन भारती, डा. मधुरा केरकेट्टा, प्रो. संजय कुमार दास, रविंद कुमार दास, सदन राम, बालेश्वर यादव समेत जंतु शास्त्र विभाग के सभी सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
