बेरमो: केबी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह किया गया आयोजित
Kathara: केबी कॉलेज बेरमो में 9 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने की. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए और गुरु की महिमा तथा उनके योगदानों पर चर्चा करते हुए की गई.
प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने इस अवसर पर कहा कि भारत में गुरु को भगवान और माता-पिता से भी ऊपर का स्थान दिया गया है. उन्होंने शिक्षक को मानव जीवन निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक बताया.
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति, डॉ. अरुण कुमार रॉय महतो, डॉ. साजन भारती, डॉ. मधुरा केरकेट्टा, प्रो. पी.पी. कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, प्रो. अरुण रंजन, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि यादविंदु, दीपक कुमार राय, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव सहित NSS के पुरुष एवं महिला स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे.
