Homeबोकारोबेरमो कोयलांचल में छठ महापर्व पर पूर्व विधायक की पत्नी और व्यापारियों...

बेरमो कोयलांचल में छठ महापर्व पर पूर्व विधायक की पत्नी और व्यापारियों द्वारा कद्दू वितरण

बेरमो कोयलांचल में छठ महापर्व पर पूर्व विधायक की पत्नी और व्यापारियों द्वारा कद्दू वितरण

बेरमो/डेस्क
फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 16 में छठ महापर्व के अवसर पर कद्दू वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. करगली गेट पर मंगलवार को करीब 3 क्विंटल कद्दू का वितरण पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी रानी सिंह द्वारा किया गया.

वहीं, फुसरो बाजार स्थित राम रतन हाई स्कूल ढोरी के समीप, बेरमो चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर. उनेश और अन्य व्यापारियों ने नप क्षेत्र के छठव्रतियों के बीच सवा दो क्विंटल कद्दू बांटे. आर. उनेश ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी छठव्रतियों को कद्दू प्रदान किया गया. उन्होंने जानकारी दी कि गुरुवार को छठ मईया के डलिया में नारियल, फल और प्रसाद का वितरण किया जाएगा, और शुक्रवार सुबह हिंदुस्तान पूल छठ घाट पर आम के दातुन व दूध का वितरण होगा.

इस अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, सुशांत राईका, राजू भूखिया, संतोष श्रीवास्तव, अमरनाथ मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिन्हा, लक्ष्मण सिंह, किशुन नायक, राहुल शर्मा, अमित कुमार, आश्वनी महतो, आश्वनी देव, अभिजीत दत्ता, बसंत राज, रोहित कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!