बेरमो: कोलियरियों के निजीकरण के खिलाफ सीटू का विरोध प्रदर्शन
बेरमो
ढोरी में आज एनसीओईए सीटू द्वारा आयोजित पीट मीटिंग में कोलियरियों के निजीकरण के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ. बैठक का आयोजन ए.ए.डी.ओ.सी.एम.के एक्सभेषण 12 नंबर और ब्लास्टिंग ऑफिस में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए.
एनसीओईए केन्द्रीय सचिव बिजय भोई ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार नई-नई योजनाओं के माध्यम से कोलियरियों को निजी मालिकों के हाथों बेचने की कोशिश कर रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि मजदूरों की सुविधाओं में लगातार कटौती की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने मजदूरों से एकजुट होकर सरकार के इस फैसले का विरोध करने का आह्वान किया.
सीटू के जिला उपाध्यक्ष सह एनसीओईए (सीटू) ढोरी क्षेत्र के सचिव गोवर्धन रविदास ने कहा कि लाल झंडा और सीटू हमेशा मजदूरों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है. चाहे वह कामर्शियल माइनिंग, एफडीआई का मुद्दा हो या अब एमडीओ मोड़ रेवेन्यू शेयरिंग का मामला, उनकी यूनियन कोल इंडिया की सभी कोलियरियों में इसके खिलाफ आवाज उठा रही है. उन्होंने कहा कि ढोरी क्षेत्र में भी यूनियन इस विरोध को पूरी तरह से लागू करेगी.
इस बैठक में सीटू एरिया सचिव का
जयनाथ मेहता ने भी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि मजदूर ही देश की ऊर्जा का स्रोत हैं और उनके खिलाफ कोई भी शोषणकारी योजना बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
इस पीट मीटिंग में सीटू ढोरी एरिया अध्यक्ष चन्द्रशेखर महतो, शायमनारायण सतनामी, करमचंद बाउरी, कैलाश महतो, सुरज राम, रामनाथ मुर्मू, सुरजनाथ, निजाम, बबलू महतो, बिजय कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, गोरिलाल, खुबलाल रजवार, अमृत महतो, राजगीर चौहान, शोनी बाई देवी, तोरू देवी, प्रेमलता देवी, तारकेश्वरी देवी, रूक्मणी देवी, और नमिता देवी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे. सभी ने एक स्वर में कोलियरियों के निजीकरण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की.
