Homeबोकारोबेरमो: खनन विभाग की छापेमारी, 30 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त

बेरमो: खनन विभाग की छापेमारी, 30 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त

बेरमो: खनन विभाग की छापेमारी, 30 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त
अनंत/डेस्क
उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में खनन विभाग की टीम ने बुधवार को बेरमो अनुमंडल के कथारा ओपी थाना अंतर्गत बांध बस्ती इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सामुदायिक भवन, बांध बस्ती के समीप परती जमीन पर लगभग 30 टन अवैध रूप से भंडारित कच्चा कोयला बरामद किया गया।
खनन विभाग की टीम ने सभी जब्त कोयले को विधिवत रूप से कथारा ओपी थाना को सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज कराई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कोयला खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
टीम ने की त्वरित कार्रवाई
इस छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, सहायक अवर निरीक्षक (स.अ.नि) कृष्णानंद पाठक, कथारा ओपी थाना पुलिस और स्थानीय पुलिस बल शामिल रहे।
जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी रहेगी और ऐसे मामलों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।
अवैध खनन पर प्रशासन की पैनी नजर
खनन विभाग एवं प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इसी तरह की छापेमारी अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!