बेरमो: चतरोचट्टी पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से किया दो शव बरामद
चतरोचट्टी/बेरमो
गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों से दो शव बरामद किया गया है. पहली घटना बड़की चिदरी पंचायत के नवडंडा का है, जहां 50 वर्षीय महिला कैली देवी का शव बरामद किया गया है, जबकि दूसरा मामला चुट्टे पंचायत के कुरकुटिया गांव का है, जहां युवक जानकी रविदास 16 वर्ष का तालाब में डूबने से मौत गई.
पहले वाले मामले में शिवलाल मांझी की पत्नी कैली देवी का निधन शनिवार को ही हो गया था. शव उसके घर से बरामद की गई. शिवलाल मांझी का कहना है कि कैली देवी बाजार से घर लौटते समय अत्यधिक नशे में थी और घर के पास ही गिर पड़ीं. चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई. उनका शव घर पर ही था. वहीं मृतक कैली देवी के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि शिवलाल मांझी ने उसकी हत्या की है और शव को घर पर छिपा कर रखा था.
दूसरी घटना चुटे पंचायत के कुरकुटिया गांव की है. बासुदेव रविदास के पुत्र पुत्र जानकी रविदास का तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. वह गूंगा है बोल नहीं पाता है. ग्रामीणों ने युवक का शव तालाब से बाहर निकाला.
घटना की जानकारी मिलते ही चतरोचट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा ने बताया कि दोनों ही मामले में जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
