बेरमो: जल जाने से महिला गंभीर रूप से घायल, रेफर
Gomia: गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर दर्जी टोला में शुक्रवार को एक महिला बबीता देवी 45 वर्ष के जल जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई.घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दिया. सूचना मिलते हीं गोमिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में भर्ती कराया. जहां महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता ने बताया कि होसिर दर्जी टोला में महिला घर पर अकेली रहती थी और सिलाई कढ़ाई का कार्य करती थी.परिजन अलग रहते थे. शुक्रवार को आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि सिलाई कढ़ाई करने वाली एक महिला जल गई है, पुलिस अविलंब घर पर जाकर महिला को इलाज के लिए गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ किया जा रहा है.
