Homeबोकारोबेरमो: जारंगडीह पूजा पंडाल का सीसीएल कथारा महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन

बेरमो: जारंगडीह पूजा पंडाल का सीसीएल कथारा महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन

बेरमो: जारंगडीह पूजा पंडाल का सीसीएल कथारा महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन
कथारा
सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को नवरात्रि के षष्ठी तिथि के अवसर पर सीसीएल कथारा महाप्रबंधक संजय कुमार और बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. यह पंडाल गोल्डन लुक में तैयार किया गया है, जिसकी लागत लगभग 2.90 लाख रुपये है. इसे रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, और मां दुर्गा की प्रतिमा राजस्थान की थीम पर बनाई गई है, जैसा कि पूजा कमेटी के सचिव सौरभ दूबे ने बताया.

उद्घाटन के बाद पूजा कमेटी द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें संगीतकार संदीप यादव ने ‘जय हो गणेश’ गीत से शुरुआत की. इसके बाद ‘राम नाम मिलेंगे हनुमान के बिना’ भजन की प्रस्तुति दी गई, जिससे भक्त भावविभोर हो गए. बरकाकाना से आई गायिका खुशबू कुमारी ने ‘किसने सजाया तुमको मईया’ जैसे भक्ति गीतों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया. देर रात तक एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए, जिससे श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर हुए.

सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
जारंगडीह पूजा पंडाल की सुरक्षा और व्यवस्था की निगरानी बोकारो जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है. पूजा पंडाल के विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं, और बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने मेले के आरंभ से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस अवसर पर बेरमो विधायक प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसीस, श्रमिक नेता सचिन कुमार और अन्य प्रबुद्ध लोग भी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!