Homeबोकारोबेरमो: जिप सदस्य ने दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग...

बेरमो: जिप सदस्य ने दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग शिक्षा सचिव से की

बेरमो: जिप सदस्य ने दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग शिक्षा सचिव से की

बेरमो/डेस्क
जिला परिषद के सदस्य आकाश लाल सिंह ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव से गोमिया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पुन्नु और उत्क्रमित उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में एक शिकायत पत्र भी शिक्षा सचिव को दिया है. पत्र में कहा है कि अजय कुमार ठाकुर मध्य विद्यालय पुन्नू, एवं सुरेन्द्र कुमार सिंह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुन्नू में पदस्थापित हैं, लेकिन ये अपना मूल विद्यालय में कभी नहीं रहते हैं. जिला में अधिकारियों से मिलीभगत कर प्रतिनियोजन शहर में करा लेते हैं. यह सिलसिला वर्ष 2000 से ही हो रहा है. उन्होंने कहा है कि अजय कुमार ठाकुर का चीरा चास में फ्लैट है. इसलिए वे चास और आसपास के स्कूल या ऑफिस में ही प्रतिनियोजन करा लेता है. जब कभी उच्च अधिकारी के आदेश से प्रतिनियोजन टूट जाता है तो मुश्किल से साल भर में 2-4 दिन ही मूल विद्यालय में जाते हैं. इसके बाद पुनः बोकारो के आसपास में प्रतिनियोजन करा लेते हैं, जबकि मूल वेतन माध्य विद्यालय पुन्नू से प्राप्त करते हैं. ग्रामीणों में काफी रोष है और जब इस तरह की शिकायत जिला स्तर पर की जाती है तो 1-2 दिन के लिए प्रतिनियोजन तोड़ दिया जाता है और पुनः प्रतिनियोजन कर दिया जाता है. इसी प्रकार सुरेन्द्र कुमार सिंह 2011 से पदस्थापित है और बीते 2-3 वर्षों से अन्य विद्यालय में प्रतिनियोजित है. ये गणित के शिक्षक है और इनके नहीं रहने से विद्यालय का रिजल्ट प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि इनका प्रतिनियोजन टूट भी जाता है तो था जिला कार्यालय से साठ-गांठ कर वे कुछ ही दिन में शहर में प्रतिनियुक्ति करा लेते हैं।

ऐसा प्रतीत होता है कि ये दोनों शिक्षक, शिक्षा विभाग के साथ गहरी सांठ गांठ है. उन्होंने शिक्षा सचिव से जिला शिक्षा अधीक्षक और कार्यालय के संबंधित कर्मचारियों की भी जांच की मांग की है कि किन परिस्थितियों में बार बार उक्त दोनों शिक्षकों का प्रतिनियुक्ति शहर के विधायल या कार्यालय में किया जाता रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!