Homeबोकारोबेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक पहुंचे जारंगडीह...

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक पहुंचे जारंगडीह उत्तरी पंचायत

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुमार नायक पहुंचे जारंगडीह उत्तरी पंचायत

Kathara: बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक शुक्रवार को जारंगडीह के उत्तरी पंचायत पहुंचे. उन्होंने बताया कि बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर लगातार वे संघर्ष कर रहे हैं. संघर्ष का यह तीसरा चरण है. पंचायत स्तरीय जन जागरण का शुभारंभ 11 जून 2024 से किया है, जो 31 जुलाई तक निरंतर जारी रहेगा.

संतोष नायक जारंगडीह उत्तरी पंचायत वासियों तथा पंचायत के प्रतिनिधियों से मिले। उन्होंने बेरमो को जिला बनाने को लेकर लोगों जागरूक किया.

नारे लिखे तख्तियां
हाथों में तख्तियां थाम बुलंद आवाज में नारेबाजी की गई. नारा बुलंद करते हुए कहा कि हम लोगों ने ठाना है, बेरमो को जिला बनाना है. झारखंड सरकार सुन लो हमारी पुकार, जिला दो या जेल दो.
संतोष नायक ने कहा की पंचायत स्तरीय जन जागरण 51 दिनों तक चलेगा. जन जागरूकता का कार्यक्रम मुख्य उद्देश्य बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने के लिए झारखंड सरकार पर दवाब बनना है.

31जुलाई को अनुमंडल मुख्यालय में शक्ति परीक्षण के रूप में महाजुटान एंव 1 अगस्त 2024 को सम्पूर्ण बेरमो अनुमंडल बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार आर पार की लड़ाई होगी.
मौके पर जारंगडीह उत्तरी पंचायत की मुखिया फिरोज खातुन, उप मुखिया रुबी देवी, वार्ड सदस्य पूजा मूर्मू, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका रीना देवी, सुनिता देवी, शक्ति कुमारी, निशा देवी सहित अन्य कई लोग शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!