Homeबोकारोबेरमो: झारखंड के 53, यूपी के 5 तेलंगाना 2 और उड़ीसा के...

बेरमो: झारखंड के 53, यूपी के 5 तेलंगाना 2 और उड़ीसा के 1 मजदूर मलेशिया में फंसे

बेरमो: झारखंड के 53 यूपी के 5 तेलंगाना 2 और उड़ीसा के 1 मजदूर मलेशिया में फंसे

बेरमो/डेस्क
झारखंड, यूपी, तेलंगाना और उड़ीसा के 61 प्रवासी मजदूरों ने चार महीने से मजदूरी का भुगतान न मिलने के कारण बेहद कठिन हालात का सामना कर रहे हैं. इन मजदूरों का संबंध हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, तेलंगाना, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश से है. भोजन और अन्य बुनियादी आवश्यकताओं की कमी के चलते उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो साझा कर अपनी दुर्दशा बयान की है और केंद्र एवं राज्य सरकार से अपनी वतन वापसी और बकाया वेतन के भुगतान की गुहार लगाई है.

प्रवासी मजदूरों के हितों के लिए काम करने वाले सिकंदर अली ने इस मामले को उठाते हुए भारत सरकार और झारखंड सरकार से मजदूरों की तत्काल मदद की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा कि रोजगार की कमी के चलते राज्य से लगातार मजदूर विदेश जा रहे हैं, जहाँ उन्हें शोषण और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है. सरकार से अपेक्षा की जा रही है कि वह मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करे. साथ ही जो मजदूर मलेशिया में फंसे हैं उन्हें शीघ्र वतन वापसी कराने का पहल किया जाय.

बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत हुरलुंग, बलिया, सिधाबारा, कतवारी, कर्री, नावाडीह प्रखंड के पिपराडीह, कर्मा, हरलाडीह, कंजकीरो, चंद्रपुरा प्रखंड के दहियारी और निचितपुर गांव के मजदूर हैं.

1. वीरेंद्र महतो 2. रामू कुमार 3. महावीर महतो 4. दीपक कुमार तुरी 5. नेपाली सिंह 6. दिनेश्वर महतो
7. चेतलाल महतो 8. राजेंद्र कुमार महतो 9. गणेश कुमार महतो 10. धनपत महतो 11. नंदलाल महतो
12. विनोद महतो 13. धनेश्वर महतो 14. चुन्नीलाल महतो 15. प्रवेज आलम 16. दामू महतो 17. दशरथ महतो 18. नीतीश कुमार.

हजारीबाग जिला के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड के ये मजदूर हैं.

1. रोहित कुमार 2. विनोद महतो 3. नागेश्वर कुमार
4. मुकेश महतो 5. सुखदेव महतो 6. प्रेम महतो 7. रवि कुमार 8. योगेंद्र यादव 9. पुरोहित महतो 10. सुरेंद्र मांझी 11. सुरेश बेसरा 12. सोहन मरांडी 13. सेवाचंद महतो 14. दिनेश्वर महतो 15. कुलदीप महतो 16. हुलास कुमार महतो 17. तिलेश्वर महतो 18. दशरथ पुरी 19. अर्जुन तुरी 20. उमेश महतो 21. चिंतामणि महतो 22. बुधन महतो 23. ईश्वर महतो 24. कुलेश्वर महतो 25. हरिलाल महतो 26. खुशी लाल महतो 27. महेंद्र महतो 28. जितेंद्र महतो.

गिरिडीह जिला के बगोदर के हैं मजदूर.

1. कैलाश कुमार 2. नागेश्वर महतो 3. कृष्णा देव महतो
4. रामचंद्र महतो 5. महेश महतो 6. चिंतामणि महतो
7. कृष्णापुरी.

उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और उड़ीसा के हैं मजदूर.

अभिजीत कुमार, संदीप, शशीकांत मौर्य, राहुल भारती, जितेंद्र प्रसाद, राजू मुकिया, मोहन मुकिया, गुड्डू प्रफुल्ल.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!