Homeबोकारोबेरमो: डीएवी स्कूल के बच्चों को फायर फाइटिंग की दी गई जानकारी

बेरमो: डीएवी स्कूल के बच्चों को फायर फाइटिंग की दी गई जानकारी

बेरमो: डीएवी स्कूल के बच्चों को फायर फाइटिंग की दी गई जानकारी

Kathara: कथारा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सीसीएल के बच्चों को फायर फायटिंग की जानकारी देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को अग्निशमन के विभिन्न उपकरणों और उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

बोकारो थर्मल से अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र की फायर यूनिट ने फायर ऑफिसर के नेतृत्व में बच्चों को अग्नि सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया. इस दौरान कृत्रिम आग जलाकर फायर सर्विस यूनिट ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का डेमोंस्ट्रेशन किया, जिससे छात्र-छात्राओं को वास्तविक परिस्थितियों में आग से निपटने का प्रशिक्षण मिला.

प्रशिक्षण सत्र के दौरान कुछ छात्राओं ने आग से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने संतोषजनक उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया.

विद्यालय के प्राचार्य और झारखंड जोन जी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी बिपिन राय ने इस अवसर पर कहा कि अचानक होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए हमें सदैव तैयार रहना चाहिए, और इस प्रकार का प्रशिक्षण इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

इस कार्यक्रम में विद्यालय के सीसीए कॉर्डिनेटर बबलू कुमार दसौंधी, वरिष्ठ शिक्षक पी एन चौधरी, अमरनाथ यादव, ममता कुमारी, जितेंद्र दुबे, पंकज कुमार, और रंजीत कुमार सिंह भी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!