Homeबोकारोबेरमो: ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर में तीन बंद आवासों में चोरी, जेवरात और...

बेरमो: ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर में तीन बंद आवासों में चोरी, जेवरात और नकदी गायब

बेरमो: ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर में तीन बंद आवासों में चोरी, जेवरात और नकदी गायब

बेरमो
बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो नगर परिषद अंतर्गत ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर में तीन बंद आवासों में शुक्रवार को चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने मजदूर नेता विकास कुमार सिंह, सीसीएल कर्मी प्रेमचंद महतो और सेवानिवृत्त कर्मी लखन लाल शर्मा के आवासों में ताला तोड़कर अंदर से जेवरात, कीमती कपड़े और नकदी चोरी कर ली.

पड़ोसियों ने देखा कि दरवाजे के ताले और कुंडियां टूटी हुई हैं और अंदर अलमारी के लॉकर और बक्से भी टूटे हुए पाए गए. पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था. घटना की जानकारी मिलने पर बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

पीड़ित गृहस्वामियों और उनके परिजनों के साथ मजदूर नेता ओम शंकर सिंह ने बताया कि सीसीएल के बंद क्वार्टरों में इस प्रकार की चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. जब भी लोग आवास बंद कर बाहर जाते हैं, चोर गिरोह उन पर हमला कर देते हैं. बावजूद इसके, अधिकतर मामलों में पुलिस अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं जुटा पाई है.
पहले भी हुई हैं घटनाएं: बेरमो क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है. ऐसे मामलों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर लोगों में आक्रोश है, और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

घटनास्थल पर मजदूर नेता बिगन सोनी, अनंत सिंह, राहुल कुमार सिंह, आर.एस. तिवारी, मनोज सिंह, गुड्डू सिंह समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!