Homeबोकारोबेरमो थाना परिसर में विवादित नारेबाजी, 150 पर केस दर्ज, 6 आरोपी...

बेरमो थाना परिसर में विवादित नारेबाजी, 150 पर केस दर्ज, 6 आरोपी जेल भेजे गए

बेरमो थाना परिसर में विवादित नारेबाजी, 150 पर केस दर्ज, 6 आरोपी जेल भेजे गए
बेरमो
बेरमो थाना परिसर में शनिवार को एक समुदाय के लोगों द्वारा विवादित नारा “सर तन से जुदा” लगाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। रविवार को गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने बेरमो थाना पहुंचकर आवेदन सौंपा और नारेबाजी में शामिल सभी लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि इस तरह का नारा बेरमो की सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास है। उन्होंने बोकारो एसपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई शुरू होने की पुष्टि का हवाला देते हुए कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि बेरमो शांतिप्रिय जगह है, लेकिन कुछ समाज विरोधी तत्व थाना परिसर में इस तरह के नारे लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने तीन दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें विनय कुमार, कृष्ण कुमार, रमेश स्वर्णकार, पंकज पांडे, विकास सिंह, शंकर सिंह, अशोक मिश्रा, टिंकू कुमार, राजन साव, प्रकाश कुमार, विकास गुप्ता, सत्यजीत केपी, दीपक कुमार साहनी, विवेक कुमार पाठक, अभिमन्यु पासवान, शशि रंजन, धीरज कुमार पांडे, संजय गुप्ता, डब्लू सिंह, संजय कुमार, सजल कुमार, शंकर भदानी, प्रशांत कुमार सिंह सहित कई लोग शामिल थे।
थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि विवादित नारेबाजी मामले में बेरमो थाना कांड संख्या 118/25, दिनांक 06/09/2025 दर्ज किया गया है। इसमें 150 लोगों पर केस दर्ज हुआ है, जिनमें 30 नामजद और 120 अज्ञात शामिल हैं। अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं –
सलमान जौहर
हसन हाफिज
शब्बीर हुसैन
मजहर इकबाल (सभी टुपकाडीह, थाना जारीडीह)
एहसान जानी उर्फ पुचका
खुशनुद खान (दोनों राजबेरा, थाना बेरमो)
सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!