Homeबोकारोबेरमो थाना में रामनवमी, चैत्र नवरात्रि एवं ईद उल फितर को लेकर...

बेरमो थाना में रामनवमी, चैत्र नवरात्रि एवं ईद उल फितर को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

बेरमो थाना में रामनवमी, चैत्र नवरात्रि एवं ईद उल फितर को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
बीडीओ मुकेश कुमार बोले – मिलजुल कर मनाएं त्यौहार, अफवाहों से बचें
बेरमो
शनिवार को बेरमो थाना परिसर में आगामी त्यौहारों—रामनवमी, चैत्र नवरात्रि और ईद उल फितर—को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह द्वारा किया गया।
बैठक में अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया। बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।
प्रशासन ने बताया कि जुलूस एवं कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग में तय मानकों का पालन किया जाए। रामनवमी शोभा यात्रा के रूट चार्ट, समय सारणी और ईद की नमाज के समय की जानकारी बैठक में ली गई। साथ ही, यह स्पष्ट किया गया कि जुलूस और शोभा यात्रा के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा और शस्त्रों का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी ने बताया कि रामनवमी शोभा यात्रा और ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रशासन ने आमजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से किसी भी समस्या या विवाद की स्थिति में सीधे पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिया सहयोग का आश्वासन
बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि बेरमो थाना क्षेत्र हमेशा से भाईचारे की मिसाल रहा है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में ये रहे शामिल
बैठक में विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर. उनेश, युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया एवं सचिव बैजु मालाकार, करगली बाजार मुख्य अखाड़ा के राजन साव, अशोक अग्रवाल, मोहम्मद परवेज अख्तर, रियाज अंसारी, बैजनाथ महतो, रमेश स्वर्णकार, भरत वर्मा, मोहम्मद रईस सलाम, मोहम्मद महबूब आलम, रोहित मित्तल, गुड्डन गुप्ता, नवल किशोर सिंह, दिनेश रवि, गणेश पातर, सूरज मित्तल, निरंजन नोनिया, अनिल साव, श्रीकांत मिश्रा, कैलाश ठाकुर, शरण सिंह राणा, विवेश सिंह, जितेंद्र सिंह, ललन रवानी समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!