बेरमो: दुर्गा पूजा कमिटी के संरक्षक बने बेरमो विधायक जयमंगल
बेरमो
फुसरो नगर परिषद क्षेत्र स्थित सेन्ट्रल दुर्गा पूजा कमेटी, ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर की बैठक दुर्गा पूजा मंडप में जीएम रंजय सिंहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्य रूप से मनाई जाएगी. पूजा के सफल संचालन के लिए एक नई पूजा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप बाबू को संरक्षक के रूप में चुना गया. अध्यक्ष पद पर जीएम रंजय सिंहा, सचिव के रूप में पीओ अमलो कुमार राकेश सत्यार्थी, और कोषाध्यक्ष के रूप में गणेश मल्लाह को जिम्मेदारी सौंपी गई.
बैठक में 2023 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसमें ढोरी स्टाफ क्वार्टर के निवासियों और सीसीएल ढोरी क्षेत्र के अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.
