Homeबोकारोबेरमो: दो बंद आवास में ताला तोड़कर लाखों रुपये की हुई चोरी

बेरमो: दो बंद आवास में ताला तोड़कर लाखों रुपये की हुई चोरी

बेरमो: दो बंद आवास में ताला तोड़कर लाखों रुपये की हुई चोरी

Bermo: बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में दो बंद आवासों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. ये घटनाएं ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित चिल्ड्रन पार्क के समीप सीसीएल बी टाइप क्वार्टर और शर्मा कॉलोनी में हुई हैं.

पहली घटना में, सीसीएल बी टाइप क्वार्टर में चोरों ने जेवरात, कीमती कपड़े और नकदी चोरी की. घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों ने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है. पीड़ित गृहस्वामी अनिल सिंह फिलहाल हजारीबाग गए हुए हैं, और चोरी की कुल राशि उनके लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.

दूसरी घटना फुसरो स्थित शर्मा कॉलोनी में हुई, जहां उदय शंकर प्रसाद के बंद आवास से चोरों ने जेवरात, कीमती कपड़े और नगद चोरी की. उदय शंकर प्रसाद 17 अगस्त को साहेबगंज किसी श्राद्ध कार्यक्रम में गए हुए थे और आज लौटने पर उन्होंने पाया कि उनका दरवाजा टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीसीएल के बंद क्वार्टरों में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं, और जब भी लोग अपने घर बंद करके बाहर जाते हैं, चोर गिरोह मौके का फायदा उठाकर चोरी कर लेते हैं. इस मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, समाजसेवी चिकू सिंह, सुमित सिंह, बंटी सिंह, सुशांत राइका, रवि सिंह, बिट्टू साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!