Homeबोकारोबेरमो: पचेत और मैथन डैम से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम...

बेरमो: पचेत और मैथन डैम से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल में बाढ़ की स्थिति

बेरमो: पचेत और मैथन डैम से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल में बाढ़ की स्थिति
Bermo: मैथन और पंचेत जलाशयों से भी पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. करीब सात जिला प्रभावित हुआ है.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री से बात की है. इसके अलावा इस संबंध में 18 सितंबर को पश्चिम बंगाल सरकार के प्राधिकरण ने मेल के द्वारा जानकारी दी है और जल स्तर को अधिकतम बाढ़ प्रबंधन स्तर से नीचे बनाए रखने की अपील की है.

इधर तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल कुमार देव ने 17 सितंबर को अलर्ट जारी किया था और बताया था कि बारिश के कारण डैम का जल स्तर में वृद्धि होने के कारण डैम के आठ फाटक निरंतर खुले हुए हैं. लेकिन यदि डैम में पानी की कमी आती है तो एक-दो फाटक बंद करने पर विचार किया जा सकता है. फिलहाल अभी आठ रेडियल गेट खुले हुए हैं. इसके पहले से ही छह गेट खुले हुए थे. खुले हुए गेट से 84,808 क्यूसेक पानी दामोदर नदी में डिस्चार्ज हो रहा है. मौजूदा समय में डैम का जलस्तर 858.45 फीट है, अधिकतम स्तर है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!