Homeबोकारोबेरमो: पिट्स स्कूल में सह पाठ्यक्रम का किया गया आयोजन

बेरमो: पिट्स स्कूल में सह पाठ्यक्रम का किया गया आयोजन

बेरमो: पिट्स स्कूल में सह पाठ्यक्रम का किया गया आयोजन

Gomia: पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में 31 अगस्त 2024 को सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कक्षा VI से VIII के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर इंटर हाउस ग्रुप डांस और ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता और एकता की भावना को प्रोत्साहित करना था.

विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनकी कड़ी मेहनत और उत्साह की सराहना की. उन्होंने यह भी कहा कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, क्योंकि इनके बिना शिक्षा अधूरी रहती है.

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित अभिषेक विश्वास, वरिष्ठ प्रबंधक मैन्युफैक्चरिंग सेंटर आई.ई.एल. ओरिका, गोमिया, और विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता ने भी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी.

इंटर हाउस ग्रुप डांस प्रतियोगिता में वैशाली हाउस ने प्रथम स्थान, अशोक हाउस ने द्वितीय स्थान और विक्रम हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं, इंटर हाउस ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में भी वैशाली हाउस ने प्रथम स्थान, विक्रम हाउस ने द्वितीय स्थान और अशोक हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया.

इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुजाता दास और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!