बेरमो: प्रखंड प्रमुख ने कथारा उच्च विद्यालय में पेवर ब्लॉक लगाने कार्य का किया शिलान्यास
कथारा
बेरमो प्रखंड अंतर्गत कथारा बोडिया दक्षिणी पंचायत के उच्च विद्यालय में शुक्रवार को पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शिलान्यास बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी द्वारा किया गया. यह कार्य पंचायत के 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत किया जा रहा है.
इस अवसर पर गिरिजा देवी ने कहा कि बेरमो प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन आवश्यक है और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है.
पिछले वर्ष जब वे यहां आई थी उसी समय स्कूल की समस्या से अवगत कराया गया था. उसी समय इस पेवर ब्लॉक लगाने की योजना तय कर ली गई थी. इस प्रकार के विकास कार्यों से विद्यालय की सुविधाएं और सुंदरता में वृद्धि होगी, जिससे विद्यार्थियों और विद्यालय के स्टाफ को लाभ होगा. अब बच्चों को प्रार्थना करने से लेकर अन्य कार्य के लिए उन्हें सुविधा होगी.
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पंसस बैजु कुमार, अमित कुमार, अजय हरि, गणेश राम, ललिता राय, संतोष यादव, नूतन कुमारी, बाला श्री, सुकेश कुमार प्रजापति, विभीषण, पुष्पा कुमारी और विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित थे.
