Homeबोकारोबेरमो: भारतीय मजदूर संघ ने विचार गोष्ठी के बाद किया पौधरोपण

बेरमो: भारतीय मजदूर संघ ने विचार गोष्ठी के बाद किया पौधरोपण

बेरमो: भारतीय मजदूर संघ ने विचार गोष्ठी के बाद किया पौधरोपण

बेरमो
भारतीय मजदूर संघ द्वारा पर्यावरण दिवस का आयोजन बुधवार को चलकरी उत्तरी पंचायत के पंचायत सचिवालय में किया गया. सीसीएल सीकेएस ढ़ोरी क्षेत्र की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विचार गोष्ठी और पौधारोपण किया गया. कार्यक्रम में सीसीएल जेसीसी सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस मनाने के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस मनाता है, क्योंकि 1730 में जोधपुर के राजा के आदेश पर खेजरी पेड़ काटने के विरोध में अमृता देवी और 363 अन्य लोगों ने अपना बलिदान दिया था.

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीएल सीकेएस ढ़ोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप ने की और संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री ललन मल्लाह, सदर मोहम्मद मनीरूदीन अंसारी, कांग्रेसी नेता अशोक मंडल, निभाई मंडल, पूर्व मुखिया पंचानन मंडल, एटक नेता सुरेश शर्मा, राजेश पासवान, बिरेंद्र गुप्ता, गौतम कुमार, नुनुचंद महतो, सबरीदो मंडल, चुनीलाल केवट और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!