Homeबोकारोबेरमो: माकपा का तीन वर्षीय ब्रांच सम्मेलन, अख्तर खान बने सचिव

बेरमो: माकपा का तीन वर्षीय ब्रांच सम्मेलन, अख्तर खान बने सचिव

बेरमो: माकपा का तीन वर्षीय ब्रांच सम्मेलन, अख्तर खान बने सचिव

बेरमो/डेस्क
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का तीन वर्षीय ब्रांच सम्मेलन 21 अगस्त को बोकारो थर्मल स्थित फेज टू सीटू कार्यालय में संपन्न हुआ. इस सम्मेलन की अध्यक्षता मंजू देवी ने की, और इसकी शुरुआत त्रीवेणी देवी द्वारा झंडोत्तोलन और जिला सचिव भागीरथ शर्मा द्वारा सीता राम येचुरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं उद्घाटन भाषण से की गई.

ब्रांच सचिव रेणुदास ने सम्मेलन में तीन साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिस पर राजू अंसारी, टेकामन यादव, रीता गुप्ता, त्रीवेणी देवी, शीबू तांती, सहादत अंसारी, जीवन मांझी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने चर्चा कर प्रतिवेदन को समृद्ध किया.

अंत में, अगले तीन वर्षों के सत्र के लिए अख्तर खान को सचिव चुना गया, जबकि राजू अंसारी, टेकामन यादव और सहादत अंसारी को आगामी जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चुना गया. जिला कमिटी के श्याम बिहारी सिंह दिनकर और बेरमो लोकल कमिटी सचिव मनोज पासवान ने सम्मेलन की सफलता पर बधाई दी.

सम्मेलन में रेणुदास, मंजू देवी, जावा देवी, रीता गुप्ता, जमुनी देवी, सुमित्रा देवी, उर्मिला देवी, मीना देवी, टेकामन यादव, राजू अंसारी, शीबू तांती, राज कुमार साव, जीवन मांझी, रूपलाल कुमार, और सहादत अंसारी सहित कई अन्य लोग शामिल हुए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!