Homeबोकारोबेरमो में याद किये स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो

बेरमो में याद किये स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो

बेरमो में याद किये स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो
कथारा
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) फुसरो नगर कमिटी द्वारा मकोली मोड़ स्थित बिनोद बिहारी महतो चौक पर विनोद बिहारी महतो की जयंती धूमधाम से मनाई. इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने बिनोद बिहारी महतो के झारखंड आंदोलन में उनके आजीवन संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मुख्य अतिथि, ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा ने उनके “पढ़ो और लड़ो” नारे और सामाजिक कुरीतियों व महाजनी शोषण के खिलाफ चलाए गए आंदोलन की सराहना की.


केबी कॉलेज में भी इस अवसर पर एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई और कथारा चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने “स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत” का संदेश दिया और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से गांधी जयंती तक चलेगा और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा. इस कार्यक्रम में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शलैन्द्र कुमार सिंह, कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति, और कॉलेज के कई प्राध्यापक एवं एनएसएस के स्वयंसेवक शामिल हुए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!