बेरमो में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया
Berma: झामुमो फुसरो नगर कमिटी द्वारा करगली गेट स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में गुरुवार को झारखंड के शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर जिला सचिव जयनारायण महतो संयुक्त सचिव इकबाल अहमद, सचिव अनिल कुमार रजवार, उपाध्यक्ष महताब खान, दिपक गुप्ता, हर्ष कुमार, रोहित महतो, शंकर बेसरा, राजेश सुपन, जिनेन्द्र नायक, सोहन लाल मांझी, संजय गंझू, अजय गंझं, गोविन्द रजक, प्रकाश नायक, रविन्द्र राम, सुरेश राम, जमील अंसारी, शिवशंकर, सुनिल ,अजय कुमार, विक्की सिंह मुण्डा, महिलाल टुडु, बिरसा मुण्ड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
झामुमो उलगुलान ने फुसरो में मनाया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस
झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान द्वारा गुरुवार को रानीबाग फुसरो स्थित कार्यालय के समक्ष झारखंड के शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया. इस मौके पर उपस्थित झामुमो उलगुलान के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और उनके सपनों का झारखंड बनाने का शपथ लिया. झामुमो उलगुलान के केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो केंद्रीय सचिव दिगंबर महतो, नरेश महतो, केंद्रीय कार्यालय सचिव शंभूनाथ महतो, छोटेलाल गुप्ता, बिरन लोहार, फुसरो नगर अध्यक्ष मधु पासवान, नगर सचिव गिरधारी महतो, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष हेमलाल महतो, राजेश महतो बुधन टुडू, रोहन कमार, अशोक महतो, लालू गिरी, पुनीत गिरी, बसंत सोनी, रामकृत महतो, बद्री महतो, महेंद्र मंडल, अमृतलाल मांझी, नेपाल महतो, महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण देवी, अहिल्या देवी मीना देवी लक्ष्मी देवी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे.

फुसरो अनुमंडलीय अस्पताल स्थित शहीद निर्मल महतो चौक में गुरुवार को आजसू पार्टी द्वारा झारखंड आंदोलन कारी शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महामंत्री काशीनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणीय योद्धा शहीद निर्मल महतो आजसू पार्टी के संस्थापक थे. मौके पर विशिष्ठ अतिथि डुमरी विधानसभा के प्रभारी यशोदा देवी, जिलाध्यक्ष सचिन महतो सहित सूरज महतो, संतोष महतो, महेंद्र चौधरी, प्रकाश कुमार, नरेश महतो, महेश देशमुख, धनेश्वर महतो, बबलू महतो, शक्ति महतो, बिनोद बाउरी, अनिल गुप्ता,वीरू हरि आदि मौजूद थे.
