Homeबोकारोबेरमो: रामनगर में कलश यात्रा के साथ अखंड हरि कीर्तन शुरू

बेरमो: रामनगर में कलश यात्रा के साथ अखंड हरि कीर्तन शुरू

बेरमो: रामनगर में कलश यात्रा के साथ अखंड हरि कीर्तन शुरू

Bermo: फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रामनगर सावन के पहली सोमवार में आयोजित 24 घंटे अखंड हरि कीर्तन को ले सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. शिव मंदिर से प्रारंभ यात्रा में शामिल 251 कलश यात्री गाजे-बाजे के साथ विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर स्थानीय दामोदर नदी पहुंचे. यहां पंडित एस पांडेय के द्वारा सभी को विधिवत पूजा अर्चना कराई गई. साथ ही कलशों में पवित्र जल भरा गया. यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची. यहां कलशों के स्थापन के बाद 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का प्रारंभ किया गया. मंगलवार को हवन, पुर्णाहूति, भंडारे आदि के साथ हरिकीर्तन का समापन होगा. यहा कमिटि की ओर से जमसं जोनल सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी सह ट्रांसपोर्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह,जमसं नेता राहुल कुमार व विनोद शर्मा सहित चेतन सिंह, उपेंद्र सिंह, शशि सिंह, सुदामा ठाकुर, धनंजय रजक सुनील श्रीवास्तव आदि की सराहनीय भूमिका रही.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!