Homeबोकारोबेरमो: विज्ञान और वैदिक गणित की प्रांतीय प्रशन्न मंच का हुआ उद्घाटन

बेरमो: विज्ञान और वैदिक गणित की प्रांतीय प्रशन्न मंच का हुआ उद्घाटन

बेरमो: विज्ञान और वैदिक गणित की प्रांतीय प्रशन्न मंच का हुआ उद्घाटन

बेरमो
बेरमो के कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन, ढोरी में शनिवार को विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में विज्ञान एवं वैदिक गणित की प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया. इस दो दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य अथिति पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पाण्डेय थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश मंत्री राम अवतार नरसंरिया, उपाध्यक्ष डॉ पूजा, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही.

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर संस्कार और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और राज्य के शिक्षा परिणामों में भी अग्रणी है. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी दोनों बेटियों ने इसी विद्यालय से दशम परीक्षा उत्तीर्ण की थी.

प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी ने प्रश्न मंच की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे वैज्ञानिक प्रतिभा के विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया. उन्होंने कहा कि इस मंच का उद्देश्य नए विचारों, विज्ञान के व्यावहारिक उपयोग, और भारत की गौरवशाली अतीत एवं परंपराओं को आगे बढ़ाना है.

इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए लगभग 500 प्रतिभागियों ने विज्ञान और वैदिक गणित से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देकर प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा.

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रणसुमन सिंह, सभी आचार्य, और दीदी जी सहित अन्य अतिथियों ने भी भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!