Homeबोकारोबेरमो: विदेश जाने वाले पोकलेन ऑपरेटर की सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरा...

बेरमो: विदेश जाने वाले पोकलेन ऑपरेटर की सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

बेरमो: विदेश जाने वाले पोकलेन ऑपरेटर की सड़क दुर्घटना में मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Bermo: गिरिडीह जिले के सरिया निवासी राजेंद्र कुमार महतो (26) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उनका साथी विकास कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गया है. राजेंद्र, जो पोकलेन ऑपरेटर थे, विदेश जाने की योजना बना रहे थे और उन्होंने पासपोर्ट भी बनवाया था. सोमवार सुबह वे अपने साथी विकास के साथ एजेंट से मिलने के लिए निकले थे.

विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी और सदारो जंगल के बीच उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. राहगीरों द्वारा 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों घायलों को गोमिया अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विकास को रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया.

राजेंद्र कुमार महतो सरिया थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव का निवासी है. परिवार में उनके पिता सुरेंद्र महतो, जो सऊदी अरब में काम करते हैं, और एक छोटा भाई संजीत महतो है, जो विशाखापट्टनम में काम करता है. राजेंद्र अपने पीछे एक पुत्र को छोड़ गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!