Homeबोकारोबेरमो विधायक इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले, संगठन पर की चर्चा

बेरमो विधायक इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले, संगठन पर की चर्चा

बेरमो विधायक इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले, संगठन पर की चर्चा
Kathara
इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और इंडियन नेशनल माइंस वर्कर फेडरेशन के अध्यक्ष, बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने हैदराबाद में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव रेड्डी से मुलाकात की. इस मुलाकात में उन्होंने इंटक और श्रमिक संगठन आरसीएमयू की भविष्य की रणनीति और कार्य योजना पर चर्चा की.

संजीव रेड्डी ने कहा कि इंटक हमेशा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने केंद्र सरकार की मजदूर और उद्योग विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार पब्लिक सेक्टर में आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दे रही है.

बेरमो विधायक अनूप सिंह ने श्रमिकों के विश्वास को संगठन की ताकत बताते हुए कहा कि जिन मुद्दों पर कोल इंडिया प्रबंधन ने सहमति दी है, उन्हें जल्द से जल्द लागू कराया जाएगा. इस अवसर पर यूनियन की केंद्रीय उपाध्यक्ष और धनबाद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी अनुपमा सिंह भी उपस्थित थीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!