Homeबोकारोबेरमो विधायक ने एक करोड़ 32 लाख रुपये का अनेक योजनाओं का...

बेरमो विधायक ने एक करोड़ 32 लाख रुपये का अनेक योजनाओं का किया शिलान्यास

बेरमो विधायक ने एक करोड़ 32 लाख रुपये का अनेक योजनाओं का किया शिलान्यास
खेतको(पेटरवार)
बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने रविवार को पेटरवार प्रखंड के चलकरी उतरी पंचायत में 1 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं में शामिल हैं। उन्होंने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया जिसमें चलकरी उतरी पंचायत 5 लाख की लागत से रघु केवट के घर से लेकर हरि मंदिर तक नाली निर्माण, खेतको पंचायत के 17 लाख की लागत से खड़तिया में कब्रिस्तान चाहर दिवारी निर्माण.
मायापुर में 56 लाख की लागत से हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर का निर्माण, अंगवाली 60 लाख की लागत से भवन निर्माण शामिल है.

विधायक कुमार जयमंगल ने बताया कि तेनुघाट से तुपकाडीह नहर रोड़ का संविदा भी हो चुका है और उसका शिलान्यास जल्द ही किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 20 से 25 दिनों के अंदर आचार संहिता लागू हो जाएगी, और इससे पहले वे बाकी बची योजनाओं का शिलान्यास कार्य पूरा करेंगे.

इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें कॉंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, अशोक मंडल, सन्तन सिंह, मुखिया नामकिशोर मांझी, जाकिर अंसारी, श्रमिक नेता गुलाम मुस्तफा, शंकर सिंह, और रईस अंसारी शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!