बेरमो: व्यवसायी संघ का कानूनी सलाहकार मनोनीत हुए अधिवक्ता गौरव
बेरमो
फुसरो के युवा व्यवसाई संघ द्वारा अधिवक्ता आकाश गौरव को कानूनी सलाहकार के रूप में मनोनीत किया है. संघ के अध्यक्ष वैभव चौरसिया ने समिति का विस्तार करते हुए आकाश गौरव को यह जिम्मेदारी सौंपी है. आकाश गौरव ने कहा कि वे फुसरो बाजार के सभी व्यवसाईयों को निशुल्क कानूनी सलाह प्रदान करेंगे.
गौरव को कानूनी सलाहकार बनाए जाने पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, निर्वतमान वार्ड पार्षद भरत वर्मा, सचिव बैजू मालाकार, कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार, और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी.
