Homeबोकारोबेरमो: शांति समिति की बैठक, ईद, सरहुल, चैती छठ और रामनवमी शांतिपूर्ण...

बेरमो: शांति समिति की बैठक, ईद, सरहुल, चैती छठ और रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील

बेरमो: शांति समिति की बैठक, ईद, सरहुल, चैती छठ और रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील
अनंत/डेस्क
गोमिया प्रखंड के आइइएल थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ महादेव कुमार महतो ने की, जबकि सीओ आफताब आलम, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार और थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल रहे. बैठक में आगामी त्योहारों, ईद, सरहुल, चैती छठ महापर्व और रामनवमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर चर्चा की गई.
बैठक में निर्देश दिया गया कि रामनवमी के अवसर पर विभिन्न अखाड़ों को थाना में आवेदन समर्पित करना होगा. सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाने और डीजे के ध्वनि स्तर को नियंत्रित रखने का निर्देश दिया गया. वहीं, आइइएल गवर्नमेंट कॉलोनी में चैती दुर्गा पूजा के दौरान पूजा समिति के सदस्यों को सतर्क रहने और पुलिस द्वारा विशेष गश्ती अभियान चलाने की जानकारी दी गई.
प्रशासन ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को दें. ईद और सरहुल भी आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया गया.
बैठक में जिप सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज, मुखिया अंशु कुमारी, शांति देवी, बंटी उरांव, पंसस हरि सिंह, प्रवीण कुमार यादव, सुशीला देवी, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, जीतू पांडेय, चंदन पासवान, शंकर पासवान, धनेश्वर रविदास, सोनाराम बेसरा, गंदौरी राम, मो. सुलेमान, दीपक ठाकुर, नसीम अंसारी, मंजूर इलाही सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!