बेरमो: शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में कार्यक्रम आयोजित
Kathara: नई शिक्षा नीति 2020 के चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर सीबीएसई की सभी विद्यालय में शिक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में डीएवी कथारा में सांस्कृतिक थीम के अंतर्गत लोकगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चारों सदनों के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड जोन जी के निदेशक विपिन राय एवं वरिष्ठ शिक्षक पी एन चौधरी, डॉ आर एस मिश्रा एवं जितेंद्र दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया. दयानंद सदन की ओर से राजस्थानी लोकगीत ओरबिन्दो सदन की ओर से मैथिली लोकगीत विवेकानंद सदन की ओर से सोहर गीत और श्रद्धानंद सदन की ओर से भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुत किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड जोन जी के ARO विपिन राय जी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन 12वीं की छात्रा परि बर्मन एवं गार्गी जै नंदिनी ने किया. निर्णायक मंडली में संगीत शिक्षक संगीत कुमार एवं सीसीए कोऑर्डिनेटर बी के दसौंधी थे. प्राचार्य विपिन राय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विभिन्न क्षेत्रों के संस्कृति एवं परंपरा से रूबरू होने का मौका प्राप्त होता है.
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, पीएन चौधरी,डाक्टर आर एस मिश्रा, शर्मिला ठाकुर ,रेखा कुमारी, ए के गोस्वामी, सीसीए कोऑर्डिनेटर बी के दसौंधी, धर्म गुरु टी एम पाठक, जितेंद्र दुबे, अरविंद क्षा, संजय कुमार सिंह, मंतोष कुमार, अमित पाण्डे, रंजीत सिंह, जयपाल साव, शैलेंद्र कुमार, रितेश कुमार, बीना कुमारी, मधु मल्लिका उपाध्याय, आराधाना, सुजाला ए कुमार राकेश पाण्डे, संजय महतो, जय प्रकाश गिरी, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव,विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, शिव प्रकाश सिंह, खुशबू सिंह, ममता पात्रा, ओशिन, सुमन कुमारी, रिया सरकार, कुमारी ज्योति, रंजीता सिंह, रंजीता पाण्डे , बी एन मुखर्जी, संगीत कुमार, अदीब अहमद, गौरव तिवारी, विकास कुमार, पिंटू दुबे, के के पांडे, दीपक कुमार सिंह, सी के सिंह, लाल बाबू प्रसाद यादव,दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा,शुभम कुमार , सुमन पाण्डे, सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे.
