बेरमो: सड़क दुर्घटना घायल युवक का रिम्स में इलाज के दौरान हुई मौत
Gomia: गोमिया और विष्णुगढ़ सड़क मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. गिरिडीह के सरिया निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र कुमार महतो और उसके साथी विकास कुमार को 16 सितंबर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों घायल हो गए थे. दोनों को तुरंत गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र कुमार महतो को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि विकास कुमार को रांची रिम्स भेजा गया. इलाज के दौरान विकास कुमार की भी मौत हो गई.
राजेंद्र के चाचा के अनुसार, वह पोकलेन ऑपरेटर था और विदेश जाने के लिए पासपोर्ट भी बनवा लिया था. दुर्घटना के दिन वह अपने साथी विकास कुमार के साथ एजेंट से मिलने के लिए निकला था, जब विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी और सदारो जंगल के बीच यह हादसा हुआ.
