Homeबोकारोबेरमो: सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कथारा में वृक्षारोपण कार्यक्रम

बेरमो: सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कथारा में वृक्षारोपण कार्यक्रम

बेरमो: सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कथारा में वृक्षारोपण कार्यक्रम
Kathara: सीसीएल कथारा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान 2024 के तहत “स्मृति तरु” वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें 40 फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया. यह कार्यक्रम महाप्रबंधक संजय कुमार की अगुवाई में नेहरू पार्क, महाप्रबंधक कार्यालय के पास संपन्न हुआ. श्री कुमार ने इस वृक्षारोपण अभियान को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बताया, साथ ही भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्थायी प्राकृतिक संसाधन निर्माण का महत्वपूर्ण कदम करार दिया.

उन्होंने जोर देकर कहा कि “स्मृति तरु” वृक्षारोपण अभियान से स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की हरित संपदा को सुदृढ़ किया जाएगा. इस अवसर पर अन्य विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया और सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य की सराहना की.

इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने मिलकर पर्यावरण संरक्षण और सतर्कता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!