बेरमो: सिस्टा की बैठक में बाबा साहब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय
बेरमो/डेस्क
सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय में शनिवार को कोल इंडिया एससी-एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन (सिस्टा) ढोरी क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन के विस्तार और कोल कर्मियों के अधिकारों को लेकर चर्चा की गई.
बैठक में सीसीएल महासचिव राम नारायण राम ने कहा कि ढोरी क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक कार्य किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके. ढ़ोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष कुमार नारंग ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है और संगठित रहकर ही प्रबंधन से अधिकार प्राप्त किए जा सकते हैं.
जीएम यूनिट अध्यक्ष जीवन लाल रजक ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन से समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन जरूरी है. आंदोलन के माध्यम से ही कोयला कर्मियों की समस्याओं का निदान संभव है.
बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.
बैठक में कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे, जिनमें ढ़ोरी सचिव करमचंद बाउरी, ढोरी उपाध्यक्ष रामदेश राम, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष गणेश रजवार सहित हीरालाल रविदास, राजू रविदास, रविंद्र दिगार, बबन रजक, जितेंद्र चंपिया, मकसूद कालिंदी, रामचंद्र मांझी, अभिजीत कुमार बाउरी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, गायत्री देवी, बसंती देवी, बिगन तुरी, संदीप कुजूर, प्रदीप घासी, दिवाकर देहरी, अनूप बागे, राजेंद्र कुमार, शरद कुमार, पंकज कुमार, महेश मुंडा, संजीत कुमार, रामेश्वर कुमार समेत कई अन्य सदस्य मौजूद थे.
