बेरमो: सिस्टा परिवार ने प्रतुल कुमार के जीएम कार्मिक बनने पर दी बधाई
बेरमो
CCL ढ़ोरी क्षेत्र के चीफ मैनेजर एसओपी प्रतुल कुमार को GM पर्सनल बनने पर कोल इंडिया SC/ST (सिस्टा) परिवार ढोरी क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया. इस मौके पर सिस्टा महासचिव राम नारायण राम, ढोरी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष कुमार नारंग, सचिव करमचंद बाउरी, जीएम यूनिट अध्यक्ष जीवन लाल रजक, सचिव शरद कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि प्रतुल कुमार ढोरी एरिया में चीफ मैनेजर के रूप में सभी कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर काम करते रहे. उन्हें उम्मीद है कि जीएम कार्मिक बनने के बाद भी वे पूर्व की तरह सीसीएल एरिया के सभी मजदूरों का काम करते रहेंगे. समारोह में रामदेस राम, अरुण कुमार, रविंद्र कुमार, राजू रविदास, राजेंद्र कुमार, संतोष रजक, पंकज कुमार, संदीप कुमार, महेश कुमार, नीलकंठ रजक, रविंद्र दिगार, काजल देवी, अनिता देवी, रामेश्वर, संतोष भेंगरा, धनंजय कुमार, प्रतिभा कोसले, नारायण भुईयां आदि ने भी अपनी उपस्थिति.
