बेरमो: सीसीएल सुरक्षा विभाग और सीआईएसएफ ने छापेमारी कर 10 टन अवैध कोयला किया जब्त
Bermo: सीसीएल ढोरी के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा के निर्देशानुसार, सीसीएल ढोरी के सुरक्षा विभाग और सीआईएसएफ क्यूआरटी टीम ने कल्याणी बटन क्वारी तुरियों में दामोदर नदी के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया अवैध कोयला जब्त किया. इस छापेमारी का नेतृत्व क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम युईके ने किया, जिसमें लगभग 10 टन अवैध कच्चा कोयला बरामद हुआ. जब्त किए गए सभी कोयले को कांटा कराकर कोल डिपो में डंप किया गया. यह कोयला एसडीओसीएम कल्याणी परियोजना से चोरी कर छुपाकर रखा गया था. सीसीएल गार्ड, सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इसे जब्त कर प्रबंधन को सौंप दिया. कोयला रेड के दौरान प्रशासन को महिला चोरों द्वारा गाली-गलौज का भी सामना करना पड़ा. प्रबंधन ने लेबर और ट्रैक्टर उपलब्ध कराकर कोयला उठवाया, जिसमें तीन घंटे से अधिक समय लगा. इस मौके पर एरिया सुरक्षा इंचार्ज कपिलदेव नोनिया, मानिक दीगार, जितेंद्र रजक, उदय कुमार सहित सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम मौजूद थी.
